कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया-तिपहिया की एंट्री नहीं
कानपुर, जुलाई 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे (एनई-6) पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बुधवार को एडवाइजरी जारी कर स्पष्ट किया कि एक्सप्रेसवे केवल निर्धारित श्रेणी के वाहनों के लिए है और सुरक्षा कारणों से बाइक, स्कूटर, मोपेड, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा सहित सभी तिपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एनएचएआई के अनुसार, कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे एक हाई-स्पीड एक्सेस कंट्रोल्ड मार्ग है, जहां वाहनों की अधिकतम गति को ध्यान में रखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है। दोपहिया और तिपहिया वाहनों के प्रवेश से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है। ऐसे में सभी वाहन चालकों से निर्धारित यातायात नियमों और संकेतकों का पालन करने की अपील की गई है। नियमों का उल्लंघन करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.