लखनऊ, अप्रैल 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कानपुर से आए रोटरी क्लब के 25 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुलाकात की। इसके बाद विधान भवन का भ्रमण किया। इस दौरान विधानसभा की कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रियाओं व जनहित से जुड़े विषयों के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।विधानसभा अध्यक्ष ने स्वागत करते हुए उन्हें सदन की परंपराओं, नियमों व कार्य संचालन की प्रक्रियाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधानसभा की महत्वपूर्ण भूमिका है और जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का सर्वोच्च मंच है। उन्होंने सामाजिक संगठनों व युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कानपुर रोटली क्लब के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.