प्रमुख संवाददाता, मार्च 31 -- UP News: यूपी के कानपुर में एक अन्य विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की बेटी से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने तीन छात्रों पर आरोप लगाया है। छात्रा ने बताया कि तीनों छात्रों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर गैंगरेप और जान से मारने की धमकी भी दी। विवि की आंतरिक समिति ने इसकी जांच शुरू कर दी है। वहीं, कल्याणपुर पुलिस ने भी मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने की बात कह रही है। सोमवार को इस मामले में पूछताछ भी की गई है। सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज विभाग की छात्रा ने सोमवार को कुलपति व रजिस्ट्रार से तीन छात्रों पर गैंगरेप का प्रयास, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पीड़िता के मुताबिक घटना 16 मार्च की है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.