कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-2 में सीएसए से बर्रा-8 तक एलिवेटेड सेक्शन में एलिवेटेड सेक्शनस की पाइलिंग का काम पूरा हो गया है। करीब साढ़े चार किमी लंबे उक्त एलिवेटेड सेक्शन की पाइलिंग का अंतिम काम सीएसएस स्टेशन के पास हुआ। मेट्रो पिलर को आधार देने के लिए कुल 963 पाइल्स लगाए गए हैं। मेट्रो निर्माण में पाइलिंग नींव का काम करता है। इसमें जमीन के भीतर गहराई तक खुदाई कर लोहे का जाल डाला जाता है। आमतौर पर 3 से 6 पाइल के समूह पर एक पाइल कैप की ढलाई की जाती है, जो आगे चलकर मेट्रो कॉरिडोर के पिलर्स का आधार बनता है। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि कॉरिडोर-2 एलिवेटेड सेक्शन में पाइलिंग कार्य हो चुका है। जल्द ही सभी पाइल कैप्स की कास्टिंग का काम भी पूरा हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...