कानपुर, मई 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर 'अक्षरम्' संस्था के सहयोग से "शो योर टैलेंट" के तहत रविवार को युवा कलाकारों संगीत और काव्य प्रस्तुतियां दीं। इसमें शहर के अलावा कई प्रतिभागी अन्य शहरों से भी कार्यक्रम में शामिल होने आए। बालकवि माधवेंद्र ने अपनी कविता "दुश्मन जब तक नहीं सुनेंगे चेतक वाली टापों को" के माध्यम से खूब सराहना प्राप्त की। कवि शौर्य ने "मेरी रचनाओं का सार तुम हो", कवि निशांत शुक्ला ने "उनसे बात करना भी सवाल हो गया", कवि नवीन रत्न ने "मां है तो खुशियों का जहां है", कवि अनिल कुमार ने "अब हमें स्वर्ग की कामना न रही" तथा कवि विनय ने "जो राह रब ने की मुक़र्रर" प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देवांश, अभिषेक, अंकित, साक्षी, शैलेंद्र, निशांत, राजा हसन, हिमांशु, अंजना, कृष्णकांत, अमर, रिच...