कानपुर मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से लखनऊ मेट्रो में यात्रा सुविधा
कानपुर, जुलाई 24 -- कानपुर। कानपुर मेट्रो के यात्री अब नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) गो-स्मार्ट कार्ड से कानपुर के साथ लखनऊ मेट्रो में भी यात्रा कर सकेंगे। अभी तक यह सुविधा आगरा मेट्रो में थी लेकिन लखनऊ मेट्रो में कार्ड से यात्रा करने की सुविधा नहीं थी। यूपीएमआरसी के इस कार्ड से 10 प्रतिशत किराया छूट मिलेगी और काउंटर से टिकट खरीदने का झंझट नहीं होगा। नौबस्ता तक मेट्रो सेवा शुरू होने से पहले यह सुविधा यात्रियों के लिए और अधिक फायदेमंद होगी। उदाहरण के तौर पर आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक 40 रुपये के किराये पर एनसीएमसी कार्ड से केवल 36 रुपये ही देने होंगे। एनसीएमसी कार्ड देश के सभी एनसीएमसी सक्षम मेट्रो नेटवर्क, बस सेवाओं, पार्किंग और अन्य डिजिटल भुगतान सेवाओं में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कार्ड कानपुर मेट्रो के सभी स्टेशनों के टि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.