कानपुर, सितम्बर 25 -- कानपुर। कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-2 (सीएसए-बर्रा-8) के अंडरग्राउंड सेक्शन की डाउनलाइन टनल में थर्ड रेल इंस्टॉलेशन का काम पूरा हो गया है। रावतपुर से डबल पुलिया के बीच करीब 4.10 किलोमीटर लंबे अंडरग्राउंड सेक्शन में थर्ड रेल को ऊर्जीकृत कर टेस्टिंग भी पूरी कर ली गई। जांच में सभी पैरामीटर सामान्य और संतोषजनक पाए गए। इससे पहले इसी डाउनलाइन टनल में ट्रैक निर्माण का काम पूरा किया गया था। अब सीएसए परिसर स्थित कॉरिडोर-2 डिपो रैंप से विजय नगर स्टेशन के पास स्थित रैंप तक डाउनलाइन टनल में ट्रैक और थर्ड रेल इंस्टॉलेशन दोनों का काम पूरा हो गया है। वहीं, अपलाइन टनल में भी ट्रैक और थर्ड रेल इंस्टॉलेशन का काम तेजी से चल रहा है। कानपुर मेट्रो की ट्रेनें ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तारों के बजाय 750 वोल्ट डीसी थर्ड रेल प्रणाली से बिजली प्र...