कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर। कानपुर मेट्रो के हर विभाग में महिलाएं अहम भूमिकाएं निभा रही हैं। ट्रेन ऑपरेशन्स से लेकर सिविल-इलेक्ट्रिकल समेत हर विभाग में महिलाओं की प्रतिभागिता है। कानपुर मेट्रो के अंदर 35 प्रतिशत महिला स्टेशन कंट्रोलर और ट्रेन ऑपरेटर (एससीटीओ) हैं। हाल में हुई भर्तियों में महिला ट्रेन ऑपरेटर्स की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। सिविल, रोलिंग स्टॉक, इलेक्ट्रिकल, सिग्नलिंग और ट्रेन ऑपरेशन्स समेत लगभग सभी तकनीकी विभागों में महिलाएं अपनी काबिलियत के जौहर दिखा रही हैं। मेट्रो परियोजनाओं में महिलाएं, आर्किटेक्चर, एचआर, फाइनेंस, ऑपरेशन, सिविल आदि विभागों में महिलाएं ही कमान संभाल रही हैं। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि हमारी हर तीन में से एक ट्रेन का संचालन महिला ट्रेन ऑपरेटर करती हैं। इसी प्रकार मेंटेनेंस, सिग्नलिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.