कानपुर में NSI कैंपस में बिना अनुमति कटे थे 723 हरे पेड़, निदेशक प्रो. सीमा परोहा सस्पेंड
नई दिल्ली, जून 15 -- यूपी के कानपुर में नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट (एनएसआई) परिसर में लगे 722 पेड़ों को काटने के मामले में केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संस्थान की निदेशक प्रो. सीमा परोहा को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा की गई है।निलंबन के बाद संस्थान के प्रशासनिक कार्यों के संचालन के लिए अरविंद कुमार रावत, निदेशक (शर्करा), को राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह अगले आदेश तक दोनों जिम्मेदारियां संभालेंगे। इससे पहले 3 जून को वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की थी। एनएसआई की निदेशक समेत पांच लोगों व अज्ञात के खिलाफ कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक एनएसआई में हरियाली पर आरा चलाने के साथ सरकारी संपत्ति के गोलमाल का भांडा एनएसआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.