संवाददाता, अक्टूबर 3 -- कानपुर के गोविंदनगर के दबौली वेस्ट से पांच दिन से लापता एलएलबी छात्रा की हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार को कानपुर-झांसी रेलवे ट्रैक के किनारे 15 फीट नीचे झाड़ियों में सड़ी हालत में मिला। परिजनों ने उसके दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने दोस्त ओमवीर यादव पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, मामला चर्चा में आने के बाद डीसीपी साउथ ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। दबौली वेस्ट निवासी विमल कुमार पाल चाय की दुकान लगाते हैं। परिवार में पत्नी बुद्धि देवी, बेटा विनय और 23 वर्षीय बेटी रुचि पाल उर्फ स्वाति थी। रुचि एलएलबी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।रेलवे ट्रैक के पास मिला छात्रा का शव परिजनों ने बताया कि 28 सितंबर की शाम को रुचि घर से निकली थी। इसके बाद से नहीं लौटी। पुलिस ने रुचि के दोस्त ओमवीर...