कन्नौज, जून 25 -- कन्नौज l पोल्ट्री व्यवसाय को आधुनिक और लाभकारी बनाने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग 29 जून को कानपुर में मंडल स्तरीय एक दिवसीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित करेगा। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लाल बहादुर शास्त्री सभागार में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में किसानों, उद्यमियों और पोल्ट्री क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों को एक मंच पर लाया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि कॉन्क्लेव का उद्देश्य पोल्ट्री क्षेत्र में नवाचार, आत्मनिर्भरता और सतत विकास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में आधुनिक शेड प्रबंधन, ऑटोमेशन, बायो-सिक्योरिटी, रोग नियंत्रण, फीड एवं पोषण प्रबंधन, सरकारी योजनाओं और सब्सिडी जैसे विषयों पर विशेषज्ञ जानकारी देंगे। साथ ही मार्केट लिंकिंग और वैल्यू एडिशन के जरिए आय बढ़ाने के उ...