कानपुर, जुलाई 13 -- कानपुर। कानपुर - प्रयागराज हाईवे वाहन चालकों की अराजकता के चलते एक बार फिर खून से लाल हो गया। हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से स्कार्पियो घुस गई।दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। कानपुर - प्रयागराज हाईवे पर सोमवार सुबह लगभग छह बजे रूमा से महाराजपुर की तरफ एक स्कार्पियो जा रही थी।रूमा फ्लाइ ओवर से थोड़ा आगे बढ़ते ही हाईवे किनारे एक ट्रक खड़ा था।स्कार्पियो अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी।तेज आवाज सुन आसपास के लोग मौके की तरफ भागे।लोगों यह भी पढ़ें- जोधपुर से दर्शन कर लौट रहे 5 दोस्तों की मौत, डंपर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चीख - पुकार मची थी।पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर कांशीराम अस्पताल र...