कानपुर, जनवरी 23 -- कानपुर, संवाददाता। कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सट्टा खिलाने वाले शेयर ट्रेडिंग और हवाला कारोबार से जुड़े गैंग का खुलासा किया। कलक्टरगंज धनकुट्टी स्थित एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने 2.26 करोड़ रुपये नकद और 61.860 किग्रा चांदी बरामद की है। इसके अलावा पेन ड्राइव, मॉडम, लैपटॉप, मोबाइल और नेपाली करेंसी मिली है। पुलिस ने मकान मालिक समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। नकदी की गिनती के लिए पुलिस को दो मशीनें लगानी पड़ीं। आरोपितों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। हवाला गैंग के खुलासे पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल भी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि बीते कई दिनों से शहर में हवाला कारोबार, सट्टा कारोबार और अवैध रूप से शेयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.