कानपुर, सितम्बर 5 -- - निजी पैथोलॉजी की जांच में स्वाइन फ्लू संक्रमण होने की हुई पुष्टि ------------ 30 साल के युवक की स्वाइन फ्लू से मौत 28 अगस्त को निजी अस्पताल में हुआ भर्ती 01 सितंबर को शुभम की इलाज के दौरान मौत कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर में स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 इन्फ्लूएंजा ये पीड़ित युवक की मौत हो गई। युवक शारदानगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती था। स्वाइन फ्लू से शहर में यह पहली मौत है। मृतक कन्नौज के प्रधान का बेटा था। निजी पैथोलॉजी की जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। वहीं हैलट में भर्ती 55 वर्षीय दूसरे मरीज की हालत बेहद खराब है, किडनी, लिवर डैमेज हो गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उसे वेटिलेंटर पर रखा गया है。

कन्नौज के गुरसहायगंज के तेरा जाकेट गांव के प्रधान रामराज के बेटे 30 वर्षीय शिवम को 28 अगस्त को बुखार व पेट म...