कानपुर, मार्च 25 -- Kanpur News: यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कल्याणपुर के गूबा गार्डन के अपार्टमेंट में बने सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। एसडीआरएफ और फायर टीम ने मौके पर पहुंच मजदूरों को टैंक से निकालकर हैलट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कर्नलगंज के रहने वाले 45 साल के जावेद अपने 25 वर्षीय बेटे आबिद और दामाद इरफान के साथ गूबा गार्डन के एक अपार्टमेंट मेंट में सेप्टिक टैंक की सफाई करने पहुंचे थे। पहले राउंड में टैंक की सफाई करके तीनों लोग बाहर आ गए। दूसरे राउंड में जावेद और आबिद और गहराई में फंस गए। बहुत देर तक कोई आवाज न आने पर इरफान ने शोर मचाना शुरू कर दिया। फिर पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.