कानपुर में सीपी आवास से 100 मीटर दूर बदमाशों ने कराटे टीचर को मारी गोली
कानपुर, जून 29 -- कानपुर, संवाददाता। पुलिस आयुक्त आवास के पास मात्र 100 मीटर दूर बेखौफ बदमाशों ने रंजिश में कराटे टीचर को गोली मारकर भाग निकले। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल को हैलट अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी के बाद पुलिस के आलाधिकारी जांच पड़ताल करने पहुंचे।सिविल लाइंस निवासी अरविंद पासवान कराटे सीखते हैं। भाई वीरू ने बताया कि अहिराना ग्वालटोली में रहने वाले अपराधी ने दो दिन पहले भाई से शराब पीने के लिए रूपये मांगे थे। मना करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर चला गया था। रविवार देर रात भाई मुहल्ले के बच्चों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहे थे। इस दौरान आरोपित दो बाइक से अपने पांच साथियों के साथ आया। आरोप है कि आरोपित ने दोबारा भाई से शराब के लिए रूपये मांगे। भाई ने विरोध जताया तो आरोपितों ने भाई के गोली मार दी। इलाकाई ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.