कानपुर में सिपाही के घर में 50 लाख की चोरी; कमरों में कुंडी लगाकर अलमारियां साफ कर दी
संवाददाता, मई 25 -- कानपुर के सचेंडी के कटरा घनश्याम की गढ़ी में चोरों ने पुलिसकर्मी के दो मंजिला मकान पर धावा बोल दिया। शातिरों ने पहले कमरों के बाहर कुंडी लगाई, फिर कमरों में रखी अलमारियों का लॉकर तोड़कर नकदी व जेवरात समेत करीब 50 लाख का माल उड़ा ले गए। रविवार सुबह बाहर से कमरा बंद होने पर पुलिसकर्मी की बहन ने दूसरे कमरे में सो रहे भाई से कुंडी खोलने की बात कही, बाहर निकलने पर अन्य कमरों का नजारा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे एसीपी पनकी एमके सिंह, पुलिस फोर्स ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्यों का संकलन किया।संयुक्त परिवार में रहता है सिपाही कटरा घनश्याम की गढ़ी निवासी अखंड प्रताप सिंह अंबेडकर नगर के टांडा में सिपाही के पद पर तैनात हैं। यहां वह संयुक्त परिवार रहता है, जिसमें लकड़ी कारोबारी चाचा गजेंद्र कुमार सिंह पत्नी मीनू और बेटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.