कानपुर में सम्मानित हुए हापुड़ के कवि डॉ.अनिल वाजपेई
हापुड़, सितम्बर 29 -- अनमोल रत्न सेवा संस्थान कानपुर के तत्वावधान में आयोजित भव्य एवं गरिमामय अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं साहित्यिक समारोह में हापुड़ के राष्ट्रीय कवि डॉ.अनिल बाजपेई को साहित्य एवं काव्य-जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।समारोह में पूर्व मंत्री नीलिमा कटिया ने डॉ. अनिल बाजपेई की साहित्यिक यात्रा और उनकी रचनाधर्मिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी कविताओं में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाओं का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। उनकी रचनाएं समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करती हैं। डॉ. अनिल बाजपेई ने अनमोल रत्न सेवा संस्थान, आयोजन समिति, साहित्यकारों एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.