कानपुर, अप्रैल 15 -- UP News: कानपुर में पुलिस विभाग ने अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए 71 पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त वेतन रोक दिया है। जांच में सामने आया कि कुछ कर्मियों को नियमों के विरुद्ध एक माह का अतिरिक्त भुगतान कर दिया गया था। गलती उजार होने के बाद विभागीय काम देखने वाले दो एएसआई, एक कांस्टेबल और एक हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उधर, इस ऐक्श के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से अवकाश पर रहे कर्मचारियों को भी वेतन जारी कर दिया गया था, जो विभागीय नियमों के खिलाफ है। मामला उजागर होने के बाद संबंधित कर्मियों से अतिरिक्त भुगतान की वसूली शुरू कर दी गई है। इस प्रकरण में विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक कांस्टेबल और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। वहीं, दो एएसआई रैं...