कानपुर में वर्चस्व की जंग में मर्डर, बाप- बेटों ने घर में घुसकर युवक को गोली से उड़ाया
संवाददाता, सितम्बर 3 -- कानपुर के चौबेपुर के कंटितापुरवा खंड सलेमपुर में बुधवार देर रात रंजिश में पिता और उसके दो बेटों ने एक युवक को घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पिता और एक बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है। ग्राम प्रधान पर असलहा उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस ने प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चौबेपुर के कंटितापुरवा खंड सलेमपुर गांव निवासी शिवकुमार और रामपाल ने आरोप लगाया कि बुधवार रात उनका अविवाहित 25 वर्षीय भाई गिरजाशंकर लोडर लेकर घर आया था। उसी समय ग्राम प्रधान रामऔतार ने साजिश के तहत गांव के कुलदीप, उसके भाई सुरेंद्र और पिता रामऔतार को असलहा उपलब्ध कराया। तीनों ने गिरजाशंकर पर तमंचे से फायर झोंक दिए। एक गोली सीने और दूसरी हाथ में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सीसीटीवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.