कानपुर में रिटायर्ड दारोगा के बेटे को घर से बुलाकर गोली मारी, पुरानी रंजिश में वारदात
संवादादाता, जून 19 -- कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते रिटायर दरोगा के बेटे को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली युवक के पेट को चीरते हुए आरपार हो गई। गंभीर हालत में उसे सर्वोदय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूल रूप से गाजीपुर निवासी रिटायर्ड दरोगा रविंद्र सिंह आवास विकास-3 में पत्नी और बेटों संदीप व प्रदीप के साथ रहते हैं। प्रदीप हैदराबाद में एक कैब कंपनी में ड्राइवर है। इन दिनों रविंद्र सिंह अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी का इलाज फरीदाबाद के एक अस्पताल में करा रहे हैं। मंगलवार को प्रदीप अपने बीमार ताऊ रामजी सिंह को देखने के लिए कानपुर आया था।घर से बुलाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.