प्रयागराज, अप्रैल 26 -- प्रयागराज, पीयूष श्रीवास्तव। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज मंडल में बीते वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कमाई के मामले में प्रयागराज जंक्शन ने नया रिकॉर्ड बनाया है। दिलचस्प बात यह है कि यात्रियों की संख्या कम होने के बावजूद राजस्व के मामले में प्रयागराज जंक्शन ने कानपुर जैसे बड़े स्टेशन को पीछे छोड़ दिया। टॉप फाइव रेलवे स्टेशनों में प्रयागराज जंक्शन के अलावा छिवकी और सूबेदारगंज स्टेशन भी शामिल हो गए हैं।रेलवे की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते वित्तीय वर्ष में प्रयागराज जंक्शन से 95 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया, जिससे रेलवे को 4.53 अरब रुपये की आय हुई। यह भी पढ़ें- रेल पुरस्कारों के लिए आवेदन का कोटा बढ़ा वहीं कानपुर स्टेशन से लगभग 1.40 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की, लेकिन वहां से कुल कमाई 4.42 अरब रुप...