कानपुर, दिसम्बर 13 -- - एक दिन पहले जेल भेजे गए चार आरोपियों के पास से मिले थे पांच कट्टे, 13 कारतूस - पुलिस आयुक्त ने एसीपी को सौंपी जांच, मालखाने से गायब कट्टों का होगा मिलान आलोक शर्मा कानपुर। मालखाने से कट्टे और कारतूस चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेलबाजार पुलिस ने जिन चार आरोपियों को अवैध असलहों के साथ गुरुवार को जेल भेजा था, वे मालखाने से ही कट्टे-कारतूस चुराकर बेचते थे। शुक्रवार को यह बात सामने आई तो अफसर भी हैरान रह गए। हालांकि मालखाना कहां का है, अफसर यह बताने से बच रहे हैं। पुलिस आयुक्त ने इस मामले की जांच एसीपी को सौंपी है। रेलबाजार पुलिस ने बुधवार देर रात शिवनारायण टंडन सेतु के नीचे रेलवे लाइन के पास से चार युवकों को पकड़ा था। तलाशी में इनके पास से पांच कट्टे और 13 कारतूस मिले थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था क...