कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। साइबर ठग ने खुद को मार्क जुकरबर्ग बताकर चकेरी की सेवानिवृत्त शिक्षिका एलिसन वीम्स से 1.57 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। शातिरों ने शिक्षिका से सोशल मीडिया पर संपर्क किया और शहर आकर स्कूल का व्यवसाय करने का झांसा दिया। 25 जनवरी 2025 से 20 फरवरी 2026 तक करीब 13 माह में उनसे अलग-अलग खातों में रकम जमा करा ली। मार्क जुकरबर्ग के बाद अमेरिकी गायक जॉर्श टर्नर व टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क का सहयोगी बताकर दूसरे शातिरों ने फिर संपर्क साधा। शिक्षिका के रुपये वापस मांगने पर आरोपी बोले खाते में 2.23 करोड़ रुपये हो गए हैं। रुपये वापसी को लेकर टैक्स, वेरिफिकेशन और स्टांप ड्यूटी के नाम पर और रुपये जमा कराएं। महिला को शक हुआ तो साइबर थाने में उन्होंने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। साइबर सेल ने 30.42 लाख रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.