कानपुर में मां का कटा हाथ लेकर कमिश्नरी पहुंचा आईटीबीपी जवान, हड़कंप
कानपुर, मई 19 -- कानपुर। आईटीबीपी का एक जवान मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में मां का कटा हुआ हाथ लेकर पहुंचा तो हड़कंप मच गया। जवान का आरोप है कि टाटमिल स्थित एक निजी हॉस्पिटल की लापरवाही से उनकी मां का हाथ काटना पड़ा। पुलिस ने सीएमओ को जांच के लिए पत्र भेजा है। महाराजपुर की 32वीं बटालियन आईटीबीपी में तैनात फतेहपुर के खागा हाथगाम निवासी जवान विकास सिंह ने बताया कि उनकी मां को सांस की बीमारी थी। अचानक तबीयत खराब होने पर वह उन्हें 13 मई को एंबुलेंस से लेकर घर से चले। रास्ते में जाम लगा होने के कारण और मां की हालत बिगड़ने के कारण वह टाटमिल स्थित हॉस्पिटल पहुंच गए। यह भी पढ़ें- देव हॉस्पिटल प्रकरण में आईएमए की आपत्ति, कार्रवाई पर उठाए सवाल यहां डॉक्टरों ने मां को ऑक्सीजन दी और हाथ में वीगो लगाया तो उनकी हालत में कुछ सुधार आया। ठीक दूसरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.