कानपुर में महिला की मौत पर बवाल; पथराव में एसओ और चौकी इंचार्ज के सिर फटे, हाइवे जाम किया
संवाददाता, अगस्त 31 -- कानपुर के महाराजपुर के लालूखेड़ा गांव में महिला का शव फंदे पर लटका मिलने के बाद रविवार को बवाल हो गया। परिजनों ने पति और ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रयागराज हाईवे पर शव रख हंगामा किया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। सड़क किनारे खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की। पथराव में चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा, महाराजपुर थानाप्रभारी जनार्दन सिंह और अहिरवां चौकी प्रभारी जयवीर सिंह के सिर पर चोट आई। पांच उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। देर रात तक महिला के पति और उपद्रवियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।कमरे में फंदे से लटका मिला था शव शेखपुर गांव निवासी 32 वर्षीय माला की करीब आठ वर्ष पहले लालूखेड़ा गांव निवासी मुन्ना निषाद से शादी हुई थी। दंपती के दो बच्चे रुद्र और वै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.