कानपुर, मई 12 -- कल्याणपुर (कानपुर), संवाददाता। कल्याणपुर के कैलाश विहार के एक अस्पताल में सोमवार देर शाम बवाल हो गया। अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा 15 घंटे से शव नहीं उठाने पर समझाने पहुंची पुलिस पर ही महिला परिजनों ने हमला कर दिया। चौकी इंचार्ज, दो महिला दरोगा और चार सिपाहियों को पीटा। कुछ की वर्दी भी फाड़ दी। ग्लूकोज की बोतल टांगने वाले स्टैंड जैसे मेडिकल उपकरणों से न केवल हमला किया, अस्पताल में तोड़फोड़ की। दो महिला दरोगाओं के उंगलियों में चोट आई है। सूचना पर भारी फोर्स पहुंचा तब हमला करने वाली महिलाओं को खींचकर अस्पताल से बाहर निकाला गया। महिलाओं समेत 10 तीमारदारों को हिरासत में लिया गया है। बवाल की आशंका के चलते पीएसी भी तैनात की गई है। यह भी पढ़ें- युवक की मौत पर बवाल, चौकी इंचार्ज और महिला दरोगाओं समेत कई पुलिस वालों को ...