कानपुर में भिड़ गए सपाई और भाजपाई; पार्षद ने विधायक को चप्पल दिखाई, स्कूल बना अखाड़ा
प्रमुख संवाददाता, मई 14 -- कानपुर के परमट में प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट कक्षाओं को अमिताभ बाजपेई की विधायक निधि से बनवाने के लिए 15 मई को प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम से पहले बुधवार को स्कूल अखाड़ा बन गया। मजदूरों और सुपरवाइजर से मारपीट का भाजपा नेता सुरेश अवस्थी पर आरोप लगा तो सपा विधायक अमिताभ बाजपेई वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों के समर्थकों के बीच झड़प और हाथापाई हुई। सपा विधायक को भाजपा पार्षद और समर्थकों ने चप्पल दिखाई और अपशब्द कहे। अमिताभ धरने पर बैठे तो पुलिस उन्हें उठाकर ले जाने लगी तो भाजपाइयों ने धक्का दिया। किसी तरह पुलिस उनको बाहर लेकर निकली। जब स्कूल अखाड़ा बना हुआ था तो बच्चे वहां पढ़ रहे थे।कानपुर में सपाई-भाजपाई भिड़े स्कूल के भीतर स्मार्ट स्कूल परियोजना 15 मई को शिलान्यास के लिए सपा विधायक अमिताभ बाजपेई का ठेकेदार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.