कानपुर, जून 15 -- कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के गांव में 17 वर्षीय लड़की की मौत के बाद मां ने उसकी भाभी व उनके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है। साढ़ थाना क्षेत्र के एकघरा गांव निवासी शकीला पत्नी अब्दुल रहीम की बेटी शबनम (17) ने मार्च में आत्महत्या कर ली थी। मां का आरोप है कि उसके बेटे दिलशाद की पत्नी अफसाना बानो निवासी नवाबगंज कानपुर का बेटी शबनम के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं था। वह उसके खिलाफ गलत बातें फैलाकर छवि खराब करने की कोशिश करती थी। इससे बेटी तनाव में रहती थी। एक मार्च 2026 को रोजा इफ्तार के दौरान बहू ने रोटी बनाने को लेकर बेटी से झगड़ा किया। जब वह चारा लेकर खेत से लौटी तो बेटी का शव जमीन पर पड़ा मिला, गले में फंदा था। बहू के हाथ में हंसिया थी। उन्हें देखकर बहू ने अपनी कलाई की नस काट ली। द...