विशेष संवाददाता, मई 9 -- UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पूरी तरह स्वदेशी नाइन एमएम पिस्टल तैयार हो गई है। निजी क्षेत्र की शस्त्र निर्माण कंपनी कैमस्टार डिफेंस ने एक साल की रिसर्च और पांच हजार राउंड फायर टेस्ट के बाद इसे देश के सैन्य, अर्धसैन्य और पुलिस बल के लिए लांच किया है। कैमस्टार डिफेंस का दावा है कि यह किसी निजी क्षेत्र की कंपनी द्वारा निर्मित भारत की पहली छोटी स्वदेशी नाइन एमएम पिस्टल है, जिसका कोई भी हिस्सा विदेश में नहीं बना है। यह अपनी कैटेगरी में ग्लॉक और सिग जैसी विदेशी कंपनियों पर भारत की निर्भरता खत्म कर देगी। कंपनी के निदेशक जसविंदर वीर स्याल ने कहा-सुरक्षा बल छोटे शस्त्रों में नाइन एमएम पिस्टल ही इस्तेमाल करते हैं। अब तक भारत इसके लिए विदेशी कंपनियों पर निर्भर है।कानपुर में पूर्ण स्वदेशी 9 एमएम पिस्टल तैयार कैमस्टार ड...