कानपुर में प्लॉट चाहने के लिए गुड न्यूज, KDA की इस योजना में रेट तय; CM योगी अगले हफ्ते करेंगे शुभारंभ
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपना प्लॉट चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की बहुप्रतिक्षित न्यू कानपुर सिटी योजना में जमीन के रेट तय हो गए हैं। यहां 43 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से जमीन मिलेगी। वहीं, दिसंबर के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना में सबसे ज्यादा प्लाट 162 और दूसरे नंबर पर 90 वर्गमीटर के हैं। यह योजना पहले फेज में 55 एकड़ में विकसित होगी। मैनावती मार्ग से सिंहपुर और सिंहपुर से कल्याणपुर के बीच में केडीए ने वर्ष 1996 में न्यू कानपुर सिटी योजना लाने की तैयारी की थी। कानूनी अड़चनों की वजह से 30 साल योजना अटकी रही। अब इसे दिसंबर में लॉन्च करने की तैयारी है। केडीए यहां 75 करोड़ रुपये से ड्रेनेज सिस्टम, सीवर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.