कानपुर में पागल कहने पर स्कूटी चढ़ाकर अधेड़ की हत्या
कानपुर, अगस्त 30 -- - स्वरूपनगर में गलत तरीके से स्कूटी चलाने पर कूड़ा बीनने वाले ने किया था विरोध - स्कूटी सवार दो युवकों ने पहले लात-घूंसों से पीटा फिर चढ़ा दी स्कूटी, दोनों गए जेल कानपुर, संवाददाता। स्वरूपनगर में शनिवार रात को मामूली बात पर स्कूटी सवार दो युवकों ने कूड़ा बीनने वाले अधेड़ की बड़े ही बेरहमी से हत्या कर दी। स्कूटी की चपेट में आने से बाल-बाल बचे अधेड़ ने पागल कहते हुए सही से चलाने को कह दिया था। इसी से नाराज युवकों ने लात-घूसों से बुरी तरह पीटा और स्कूटी चढ़ाकर फरार हो गए। सुबह अधेड़ का शव पड़ा मिला। पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद दोनों युवकों को 20 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस कार्रवाई स्वरूपनगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब सात बजे शर्मा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.