कानपुर, मार्च 10 -- Kanpur News: यूपी के कानपुर में नॉनवेज खाते हुए फोटो वायरल होने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा पीटे गए आवास-विकास के भूतेश्वर मंदिर के कथित पुजारी का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक न तो पिटाई के शिकार बने पुजारी ने कोई शिकायत की न ही पीटने वालों की ओर से कोई तहरीर दी गई। ऐसे में शांतिभंग में चालान कर उसे छोड़ दिया गया है। केशवपुरम के रहने वाले कथित पुजारी गोलू पंडित का कुछ दिनों पहले नॉनवेज खाते हुए पुराना फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। आक्रोशित लोगों ने रविवार रात गोलू को मंदिर में देखकर उसे पीटना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि गोलू भी कभी-कभी मंदिर आकर पूजा-पाठ कराता था। उसके द्वारा मांसाहार करने से लोगों की भावनाएं आहत हुईं। कुछ आक्रोशित लोगों ने गोलू की पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.