कानपुर, जून 29 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। शहर में कहीं नालों की सफाई युद्ध स्तर पर हो रही है तो कहीं मशीनों की बात तो दूर, टीमें तक नहीं पहुंचीं हैं। इंजीनियरों और नगर स्वास्थ्य अधिकारियों ने जो आंकड़े नगर आयुक्त को सौंपे हैं, उनमें भी खेल साफ दिख रहा है। कहीं 80 प्रतिशत नालों की सफाई पूरी हो जाने की जानकारी दी गई है तो कहीं 90 प्रतिशत नालों के बारे में बताया गया है कि ये पूरी तरह साफ हो चुके हैं। सारा खेल 10 से 20 प्रतिशत बचे नालों की सफाई प्रगति पर दिखाने का है। अगर उच्चाधिकारी जांच करने पहुंचेंगे तो कह देंगे-'यही नाला बच गया है सर' और जहां नहीं पहुंचे उनके बारे में बताएंगे-'100 प्रतिशत साफ हो गया'। इसके उलट आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की टीम ने रविवार को भी जब नालों की पड़ताल का क्रम जारी रखा तो चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। कई नालो...