संवाददाता, अप्रैल 6 -- यूपी के कानपुर के बिल्हौर थाने में तैनात दारोगा शिवम तोमर ने अपना दल (एस) युवा मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष की कार का चालान कर दिया। अगले दिन रविवार को जब पूर्व जिलाध्यक्ष शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो दारोगा ने तमाचे जड़कर हवालात में बंद कर दिया। सूचना पर भाजपा विधायक समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और दरोगा को तत्काल हाजिर करने की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभानपुर मुरादनगर निवासी उज्जवल कटियार ने आरोप लगाया कि वह शनिवार देर शाम को कानपुर से लौट रहे थे। ककवन रोड क्रॉसिंग के पास शिवम तोमर ने कार रोककर गलत ढंग से चालान कर दिया। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी पार्टी के एक मंत्री को दी और रविवार को बिल्हौर थाने में दरोगा की शिकायत लेकर पहुंचे। आरोप है कि शिवम तोमर ने तमाचे जड़े और गाली-गलौज कर हवालात में बंद कर दिया। इसके बाद पूर्व...