कानपुर में दादी गैंग का खुलासा, रीवा से बच्चों को लाकर चौराहों पर मंगवा रहीं भीख
नई दिल्ली, अगस्त 1 -- गौरव श्रीवास्तव, कानपुर UP News: कानपुर में दादी की उम्र वाली महिलाओं का एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो मध्य प्रदेश के रीवा से बच्चों और बच्चियों को मंगवाकर भीख मंगवाने का काम करता है। इसका खुलासा सामाज कल्याण विभाग की स्माइल योजना के अंतर्गत कराए गए सर्वे में हुआ है। सर्वे करने वाली टीम को कई चौराहों पर 'दादी' बच्चों से भीख मंगवाती नजर आईं। सर्वे के मुताबिक जिले में 858 भिखारी सक्रिय हैं। भिखारियों की फौज में सबसे ज्यादा लड़कियां और बच्चे हैं। इनमें 38% रीवा के हैं। भीख मांगने वाले किशोर-किशोरी इन्हें दादी ही कहते हैं। काफी संख्या में भिखारी जूही राखी मंडी के भी हैं। शाम होते ही ये कलेक्शन लेकर बच्चों को ले जाती हैं। अब भिखारियों को पनकी के शेल्टर होम में पुनर्वासित किया जाएगा। सर्वे लगातार जारी है। यह भी पढ़ें- छात्रा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.