कानपुर, फरवरी 26 -- कानपुर, संवाददाता। बिधनू थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में किसान नगर रोड स्थित देशी शराब ठेके में बुधवार देर रात शराब देने से मना करने पर आधा दर्जन दबंगों ने सेल्समैन व हेल्पर को बेरहमी से पीट अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को हैलट में भर्ती कराया, जहां गुरुवार सुबह इलाज के दौरान हेल्पर की मौत हो गई। वहीं सेल्समैन की जान खतरे से बाहर है। मामले में पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसी फुटेज खंगालन कर आरोपितों की पहचान व तलाश कर रही है। भवानीपुर गांव स्थित एक देशी शराब ठेके पर फतेहपुर के चांदपुर कुलखेड़ा निवासी पवन तिवारी सेल्समैन हैं। उनके साथ सहयोगी के रूप में भवानीपुर निवासी 55 वर्षीय उदय सिंह उर्फ बाबा भी ठेके पर रहते हैं। बुधवार देर रात पास स्थित कई गेस्ट हाउस में चल रहे शादी ...