कानपुर, अप्रैल 4 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में शनिवार को तेज आंधी संग बारिश भारी तबाही लेकर आई। जहां मुख्य मार्गों पर दो दर्जन से ज्यादा विशालकाय पेड़ और पोल गिर गए वहीं जवाहर नगर में पीपल का पेड़ गिरने से दुर्गा माता मंदिर ध्वस्त हो गया। मूर्तियां भी खंडित हो गईं। सिर्फ एक दीवार ही बची रह गई। वहीं मंदिर के पास आधा दर्जन दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। रोड के किनारे खड़े वाहन पेड़ के नीचे दब गए। इससे अफरा तफरी मच गई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आंधी की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है।शहर में पुलिस आयुक्त कैंप कार्यालय के पास एक पेड़ गिरने से रोड पर खड़ी कार दब गई। बर्रा दो में दुर्गा पूजा पार्क के पास पोल बीच से गिरकर टूट गया। इससे आवागमन बाधित रहा। पोल से ऑटो भी दब गया। गोविंद नगर एफ ब्लॉक कृष्णा पार्...