कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तरी पाकिस्तान से आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ भी दस्तक देने की तैयारी में है। इससे मंगलवार को पूरे प्रदेश में हल्की और बुधवार को भारी बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। गुरुवार को पूर्वी यूपी में हल्की बारिश की उम्मीद है। कानपुर में मंगलवार से गुरुवार तक बारिश की संभावना जताई गई है। अप्रैल के दूसरे पश्चिमी विक्षोभ से शनिवार और रविवार को कुल 40.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। अप्रैल माह में बारिश का यह रिकॉर्ड है। सोमवार देर रात पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के बाद एक बार फिर मौसम करवट ले लेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तर प्रदेश में मंगलवार से बारिश का नया दौर शुरू हो जाएगा। आईएमडी के अनुसार पूरे उत्तर प्रदेश में मंगलवार दोपहर से तेज हवाएं चलने लगेंगी। हल्की से मध्यम बारिश भी हो स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.