कानपुर में डॉक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया, पत्नी ने बाथरूम की चप्पल कमरे में पहनकर आने पर टोका था
प्रमुख संवाददाता, अक्टूबर 6 -- कानपुर के निरालानगर स्थित ब्लॉसम अपार्टमेंट में रविवार देर रात गोली मारकर आत्महत्या करने वाले सरकारी डॉक्टर (जनरल सर्जन) संदीप सिंह ने मामूली विवाद पर इतना बड़ा कदम उठाया कि हर कोई हैरान है। बताया जा रहा कि वो बाथरूम की चप्पल पहनकर कमरे में आ गए, जिस पर पत्नी कंचन ने उन्हें टोक दिया था। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि गुस्सैल स्वभाव के डॉ. संदीप ने आत्महत्या की ठान ली। कमरे में बने मंदिर के सामने करीब 15 मिनट तक बैठे रहे, इसके बाद लाइसेंसी रिवाल्वर से सीने में गोली मार ली। बड़े भाई विक्रम ने बताया कि संदीप के गोली मार लेने के बाद बहू कंचन ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी।बाथरूम की चप्पल पर हुआ था विवाद विक्रम के मुताबिक संदीप बाथरूम की चप्पल पहनकर कमरे में चला गया था। इस पर कंचन ने मना किया तो दोनों के बीच तू-त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.