कानपुर में डिजिटल अरेस्ट कर पूर्व अफसर से ठगी में सीआईएसएफ जवान गिरफ्तार
कानपुर, अप्रैल 26 -- कानपुर, संवाददाता। पुलवामा आतंकी हमले में फंडिंग करने का भय दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर सेवानिवृत्त सहायक निदेशक उद्योग से 57 लाख से ठगी करने वाले सरगना सीआईएसएफ जवान को साइबर टीम ने ओडिशा के राउरकेला से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह सरगना नहीं है, ठगों को खाते उपलब्ध करवाता था। पुलिस जवान को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शहर लाएगी।रामबगा निवासी सेवानिवृत्त सहायक निदेशक उद्योग भैरव प्रसाद पांडेय और उनकी पत्नी सेवानिवृत्त प्रवक्ता मीना पांडेय को साइबर ठगों ने 10 अप्रैल से 18 अप्रैल तक डिजिटल अरेस्ट रखा था। उनसे कहा था कि पुलवामा आंतकी हमले में उन्होंने मुख्य आरोपित के खाते में 70 लाख रुपये भेजे हैं। साथ ही जेल भेजने की धमकी दी। दहशत में आए पीड़ित ने कई बार में 57 लाख रुपये आरोपितों के बताए खातों में ट्रांसफर कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.