नई दिल्ली, अगस्त 27 -- उत्तर प्रदेश के कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार क्रैश हो गया। हादसे में दोनों ट्रेनी पायलेट की मौत हो गई है। मौके पर राहत-बचाव और पुलिस की टीमों के पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है। कटरी क्षेत्र स्थित नत्थूपुरवा गांव में गुरुवार दोपहर एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान उड़ा रहे दो ट्रेनी पायलटों में की मौत हो गई। घायल पायलट को इलाज के लिए हैलट अस्पताल लाया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर के समय अचानक विमान आसमान से नीचे आया और खेत में जा गिरा। विमान के जमीन से टकराते ही तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। हादसे के बाद आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। ...