कानपुर, दिसम्बर 1 -- चकेरी। जाजमऊ में जेके कॉलोनी फ्लाई ओवर के नीचे जनरेटर से निकली चिंगारी से बगल में स्थित गद्दे की दुकान में आग लग गयी। आग की लपटें और धुएं से इलाके में हड़कम्प मच गया। वहीं इलाके के लोगों ने आग पर पानी डालकर काबू पाया। जेके कॉलोनी फ्लाई ओवर के नीचे शमीम गद्दे के नाम से दुकान है। इसका संचालन शमीम करते हैं। शमीम ने बताया कि सोमवार दोपहर को जनरेटर में हीट होने से चिंगारी निकली। चिंगारी बगल में रखी रूई में जाने से आग लग गई। देखते ही देखते आग भयावह हो गयी और पूरी दुकान में रखी रुई और गद्दे धू धूकर जलने लगे। आग का धुआं इस कदर था कि ऊपर फ्लाई ओवर तक पहुंच गया। जिससे वाहन सवारों को वाहन चलाने में समस्या होने लगी। आनन फानन इलाके के लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया। लेकिन आग से रुई और गद्दे जलकर खाक हो गए। इलाके के लोगों ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.