संवाददाता, अप्रैल 10 -- कानपुर में लूट की अनोखी घटना सामने आई है। जब रामादेवी से लखनऊ जाने वाली एक कार में सवार लखनऊ के शख्स के साथ लूट हो गई। कार में पहले से सवारी बनकर बैठे चालक के दोस्तों ने कट्टा और चाकू लगाकर उनका मोबाइल और करीब ढाई हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद उन्हीं के मोबाइल पर एक ऐप डाउनलोड किया और 71 हजार का लोन लेने के बाद अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। पीड़ित ने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।आरोपियों ने कट्टा दिखाकर लूटा लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर सुलभ आवास कॉलोनी निवासी भूपेन्द्र कुमार साही के अनुसार वह एक अप्रैल को किसी काम से कानपुर आए थे। शाम को लखनऊ जाने के लिए रामादेवी चौराहा पहुंचे। यहां पर सवारी लेकर जाने वाली कार में बैठ गए। पीड़ित ने बताया कि कार में पहले से चालक समेत चार युवक बैठे थे। कुछ दूरी पर चलने के बाद आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.