कानपुर, अप्रैल 26 -- कानपुर के पनकी हाईवे पर शनिवार तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसा। हादसे में फूल विक्रेता व महिला समेत तीन की मौत हो गई, जबकि तीन सवारियां घायल हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखचे उड़ गए। एक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। रनियां के रायपुरवा निवासी 55 वर्षीय रमेश सैनी फूल का काम करते थे। परिवार में पत्नी गुड्डन और दो बेटे अतुल व दीपक हैं। पत्नी ने बताया कि रोजाना की तरह शनिवार सुबह रमेश नौबस्ता स्थित फूल मंडी से खरीदारी कर ऑटो से वापस घर आ रहे थे। तभी पनकी एटूजेड प्लांट के पास हाईवे किनारे खड़े एक डंपर में ऑटो जा भिड़ा।कानपुर में खड़े डंपर में घुसा ऑटो, 3 की मौत टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए, जबकि आगे बैठे रमेश की बुरी तरह फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युव...