कानपुर में केडीए में 12 लाख कमीशन की जांच की खुली फाइल
कानपुर, मई 18 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। गंगपुर चकबदा के कास्तकार मनोज कुमार राठौर को 1.39 करोड़ के मुआवजा देने के बदले 12 लाख रुपये कमीशन लिए जाने की जांच की फाइल फिर खुल गई है। न्यू कानपुर सिटी परियोजना पर लगे इस दाग को धोने के लिए बड़ी कार्रवाई हो सकती है। केडीए के नए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक ने इसकी पूरी रिपोर्ट सचिव अभय कुमार पांडेय से मांगी है।
मनोज कुमार राठौर की शिकायत मनोज कुमार राठौर ने शनिवार को केडीए उपाध्यक्ष से मुलाकात की और बैंक स्टेटमेंट देकर यह शिकायत की कि अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। न तो उनसे वसूली गई रकम वापस कराई गई, न ही एफआईआर हुआ और न ही असली जिम्मेदारों पर कोई गाज गिरी। हालांकि उपाध्यक्ष ने मनोज कुमार राठौर से यह भी कहा कि घूस देना भी अपराध है। इस पर मनोज ने कहा कि उन पर मुआवजे के बदले रकम देने का दब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.