संवाददाता, अप्रैल 5 -- यूपी के कानपुर में शनिवार को तेज आंधी संग आई बारिश ने जमकर तांडव मचाया। दरअसल, मकड़ीखेड़ा की जमुना देवी दो बेटियों ज्योत्सना और राजकुमारी के साथ कुलवंती हॉस्पिटल गईं थीं। वहां से बाहर आकर बारिश में ऑटो में बैठी थीं। तभी अचानक पेड़ गिरा और सभी दब गए। ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। जमुना देवी संग मकड़ीखेड़ा निवासी ऑटो चालक 30 वर्षीय सोनू की भी मौके पर मौत हो गई। इंद्रानगर में पेड़ टूटकर गिर गया। जबकी राज बहादुर, पत्नी गीता और रामगोपाल घायल हो गए। तेज आंधी संग आई बारिश से काकादेव में कुलवंती हास्पिटल के पास ऑटो पर गिरे पेड़ ने दो परिवारों की जड़ें हिला दीं। इस हादसे में नवाबगंज के मकड़ीखेड़ा निवासी जमुना देवी और 30 वर्षीय ऑटो चालक सोनू निषाद की मौत हो गई। ऑटो पर गिरे भारी-भरकम पेड़ को करीब एक घंटे बाद हटाया जा सका। कटर मंगाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.