कानपुर में कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर; सरकारी जमीन पर बना अवैध निर्माण ध्वस्त, भारी पुलिस बल तैनात
प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 19 -- कानपुर के बर्रा स्थित कारगिल पेट्रोल पंप के सामने कब्रिस्तान से सटी सरकारी जमीन पर अवैध रूप से किए गए निर्माण को शनिवार को बुलडोजर से ढहा दिया गया। यहां कब्रिस्तान की आड़ में एक कमरा और बाउंड्री बनवा ली गई थी। कुछ युवाओं ने कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन भारी पुलिस बल और पीएसी के चलते उनकी एक न चली। केडीए के ओएसडी सत शुक्ला ने बताया कि मेट्रो लाइन के लिए जमीन की नापजोख हुई तो पता चला कि कब्रिस्तान के लिए आवंटित जमीन के बगल वाली भूमि पर कब्जा किया गया है, यह जमीन केडीए की है। जोन तीन के अधीन भूमि बैंक सेक्शन की ओर से यूपी नगर योजना एवं विकास अधिनियम -1973 की धारी 26 क (4) के तहत पहले नोटिस जारी किया गया था, इसके बाद भी जमीन नहीं खाली की गई।कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात इसके चलते शनिवार को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.