हिन्दुस्तान टीम, जून 9 -- UP News : कानपुर के रामबाग के टॉयलेट पर शिलापट को लेकर शुरू हुई सियासी रार सोमवार को और तेज हो गई। जहां भाजपाइयों ने भी सीसामऊ विधान सभा क्षेत्र में विधायक नसीम सोलंकी संग पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के नाम वाले शिलापटों को वायरल कर दिया वहीं इरफान सोलंकी ने भी शासन द्वारा शिलापट के निर्धारित प्रारूप को जारी किया है। दूसरी ओर नगर निगम ने टॉयलेट पर चार जून को लगाए गए शिलापट को हटा दिया जिसमें नसीम सोलंकी का नाम नहीं था, सांसद और महापौर संग सुरेश अवस्थी का ही नाम दिया गया था। हालांकि बाद में लगे शिलापट को यथावत रखा गया है जिसमें नसीम सोलंकी भी हैं और भाजपा के सुरेश अवस्थी के साथ भानु प्रताप सिंह भी हैं। पिछले 72 घंटे से टॉयलेट के शिलापट को लेकर बदलते घटनाक्रम में सोमवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के आदेश का आधा ही...