कानपुर में ऑनलाइन बुकिंग करने वाले ई-रिक्शा पूरे शहर में चल सकेंगे
कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ई-रिक्शा और ऑटो को सात सेक्टरों में बांटकर संचालन की बनाई गई व्यवस्था का ऑनलाइन बुकिंग करके चलाने वाले संचालकों ने विरोध किया। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने उनकी इस समस्या को व्यावहारिक मानते हुए उन्हें बार कोड के दायरे से मुक्त कर दिया है। इसका मतलब कि ई-रिक्शा और ई-आटो ऑनलाइन बुकिंग पर शहर के किसी भी छोर में जा सकते हैं। डीसीपी ट्रैफिक ने इसके साथ ही संचालकों को हिदायत दी है कि ऑनलाइन बुकिंग में शहरभर में कहीं चल तो सकेंगे पर आगे कोई सवारी नहीं बैठाएंगे। इसके लिए संचालकों को अवगत भी करा दिया गया है। शहर में कोई 65000 ई-रिक्शा और ई-आटो रजिस्टर्ड हैं, जबकि शहर में एक लाख से अधिक दौड़ रहे हैं। बार कोड लेने की अंतिम तिथि सात अप्रैल ट्रैफिक पुलिस ने शहर के सात सेक्टरों में अलग-अलग चलने वाले ई-र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.